सनराइजर्स की सभी तीन जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए आई है और हर बार उन्हें एक नया नायक मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विजयी पारियां खेलने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विफल रहे।
शानदार तरीके से वापसी करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को जब आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश अपनी तीन मैचों की जीत की लय बरकरार रखने की होगी। हैदराबाद और पंजाब की टीमें प्लेऑफ की दौड़ में खुद को आगे रखने के लिए दो अहम अंक जुटाना चाहेंगी।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना अभियान दो मैच में हार के साथ शुरू किया था, लेकिन टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार तीन जीत के साथ वापसी की और वह अपने प्रदर्शन में सुधार बरकरार रखना चाहेगी। पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर मनोबल बढ़ाने वाली 12 रन की जीत दर्ज की और सनराइजर्स हैदराबाद निश्चित रूप से जानती है कि मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली टीम को हराना मुश्किल होगा जो तीसरे स्थान पर काबिज है।
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स की सभी तीन जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए आई है और हर बार उन्हें एक नया नायक मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विजयी पारियां खेलने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विफल रहे। हालांकि, कई तरह के शॉट खेलने में माहिर बायें हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आक्रामक शुरूआत करने का लक्ष्य बनाए होंगे।
राहुल त्रिपाठी ने शुरुआत हासिल करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंद में 71 रन की पारी खेली और ऐसा ही ऐडन मार्करम के साथ हुआ, जिनकी 36 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी की मदद से टीम ने जीत हासिल की। वहीं, अगर निकोलस पूरन पूरी फॉर्म में हो तो वह खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिससे सनराइजर्स बड़ा लक्ष्य दे सकती है और बड़े लक्ष्य को हासिल भी कर सकती है।
राहुल, पूरन और मार्करम को फिर से मध्यक्रम की जिम्मेदारी अपने मजबूत कंधों पर उठानी होगी, लेकिन वे पंजाब के ऐसे विविधतापूर्ण और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ होंगे जिसकी अगुवाई दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा कर रहे हैं। रबाडा को भी हालांकि वैभव अरोड़ा और तेजी से सुधार कर रहे अर्शदीप सिंह के सहयोग की जरूरत होगी।
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के आक्रमण की कमजोर कड़ी स्पिनर राहुल चाहर हैं, जिन्होंने 44 रन लुटा दिए थे। हालांकि, अब सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों ने पिछले मैच में दिखा दिया कि वे सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं। मार्को यानसन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिलकर सात विकेट झटके।
यानसेन अपने वैरिएशन से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं, जबकि यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन और सनसनीखेज तेज गेंदबाज मलिक के साथ सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर ने अहम विकेट चटकाकर योगदान दिया है। वॉशिंगटन सुंदर की अनुपस्थिति में जगदीश सुचित ने कोलकाता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं।
पंजाब के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रन जुटाने लगे हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 70 रन जुटाये। मयंक अग्रवाल को एक बार टीम को मजबूत शुरूआत करानी होगी। मध्यक्रम में जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरूख खान और ओडियन स्मिथ जैसे बल्लेबाज हैं और अगर शीर्ष क्रम विफल रहता है तो इनमें से किसी को जिम्मेदारी से खेलना होगा।