फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में चार खिलाड़ियों का डेब्यू: आदिल रशीद डेब्यू से पहले 201 टी-20 खेल चुके, इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को भी मिला मौका

Tue, 21 Sep 2021 08:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रशीद ने इसके साथ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे आईपीएल में डेब्यू के वक्त 201 टी-20 मैच खेल चुके हैं। डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा टी-20 खेलने के मामले में वे तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में राजस्थान vs पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इसमें से तीन खिलाड़ी पहली बार लीग खेल रहे हैं, जबकि एक खिलाड़ी पहले दूसरी फ्रेंचाइजी से खेलता था। ये खिलाड़ी हैं- आदिल रशीद (इंग्लैंड), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), इशान पोरेल (भारत) और एविन लुईस (वेस्टइंडीज)। लुईस पहले भी खेल चुके हैं। वे पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में थे। 
विज्ञापन

 
रशीद ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
रशीद ने इसके साथ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे आईपीएल में डेब्यू के वक्त 201 टी-20 मैच खेल चुके हैं। डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा टी-20 खेलने के मामले में वे तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं। इसी साल पहले फेज में उन्हें पंजाब किंग्स ने साइन किया था। डेब्यू के वक्त मलान 227 टी-20 खेल चुके थे।

पंजाब से तीन खिलाड़ियों का डेब्यू
दूसरे नंबर पर जो डेनली हैं। 2019 में कोलकाता की तरफ से डेब्यू के वक्त वे 202 टी-20 खेल चुके थे। तीसरे नंबर पर रशीद हैं। रशीद, मार्कराम और पोरेल ने पंजाब की टीम से डेब्यू किया। वहीं, लुईस को राजस्थान ने मौका दिया। लुईस ने इससे पहले मुंबई से 17 आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 27.41 की औसत से 466 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

 
दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं
आईपीएल में आने से पहले मार्कराम शानदार फॉर्म में थे। पिछली तीन टी-20 में उन्होंने 69 रन बनाए हैं। इसमें 21 नॉटआउट और 48 रन शामिल है। एक मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। वहीं, लुईस की पिछली पांच टी-20 पारियां 36, 6, 77*, 102* और 5 रन हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद टी-20 के सबसे किफायती गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें