फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान

Mon, 11 Feb 2019 11:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pat cummins
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सालाना पुरस्कार समारोह में सर्वोच्च सम्मान 'एलन बोर्डर मेडल' से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए गेंद से छेड़छाड के कारण पिछला साल विवादों से भरा रहा। दक्षिण अफ्रीका में हुए इस घटना के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक साल और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

इस खिताब के लिए कमिंस को नाथन लायन और आरोन फिंच ने कड़ी टक्कर दी। विजेता का चयन क्रिकेट खिलाड़ियों, अंपायरों और मीडियाकर्मियों के वोट से होता है जिसमें कमिंस को 156, लायन को 150 और फिंच को 146 वोट मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दशक में दिग्गज ग्लेन मैकग्रा और मिशेल जानसन के बाद यह खिताब जीतने वाले कमिंस तीसरे तेज गेंदबाज है। इस पुरस्कारों में नाथन लियोन को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी, मार्क्स स्टोइनिस को एकदिवसीय और ग्लेन मैक्सवेल को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुना गया। 

महिलाओं में एलिसा हीली का दबदबा रहा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाला बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार दिया गया। उन्हें साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय खिलाड़ी भी चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें