फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC टी-20 रैंकिंग: कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर पहुंचे, कोहली को नुकसान

Mon, 11 Feb 2019 11:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'चाइनामैन' कुलदीप यादव आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। 
विज्ञापन


कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वन-डे में 26 रन देकर दो विकेट लिए। भारत वो मैच चार रन से और सीरीज 1-2 से हार गया। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में पहले स्थान पर हैं।

शीर्ष दस में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा। अब वे छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढ़े और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं।

पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। रोहित सातवें और राहुल दसवें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। 

लेग स्पिनर क्रुणाल पांड्या 39 पायदान चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढ़कर 12वें, रॉस टेलर सात पायदान चढ़कर 51वें और टीम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

टॉप-10 टी-20 बॉलर्स

  1. राशिद खान 793
  2. कुलदीप यादव 728
  3. शादाब खान 720
  4. इमाद वसीम 705
  5. आदिल रशीद 676
  6. एडम जंपा 670
  7. शकिब-अल-हसन 658
  8. ईश सोढ़ी 657
  9. फहीम अशरफ 655
  10. मिचेल सैंटनर 638

टॉप-10 टी-20 बल्लेबाज

बाबर
  1. बाबर आजम 885
  2. कॉलिन मुनरो 825
  3. आरोन फिंच 806
  4. एविन लुईस 751
  5. ग्लेन मैक्सवेल 745
  6. फखर जमान 700
  7. रोहित शर्मा 698
  8. एलेक्स हेल्स 697
  9. जेसन रॉय 688
  10. केएल राहुल 677

टॉप-10 टी-20 ऑलराउंडर

  1. जेसन होल्डर 448
  2. शकिब-अल-हसन
  3. रवींद्र जडेजा
  4. वेरन फिलेंडर 341
  5. बेन स्टोक्स 331
  6. रविचंद्रन अश्विन 321
  7. पैट कमिंस 316
  8. मोईन अली 
  9. मिचेल स्टार्क
  10. टीम साउदी 
विज्ञापन

  1. पाकिस्तान 135
  2. इंडिया 124
  3. साउथ अफ्रीका 118
  4. इंग्लैंड 118
  5. ऑस्ट्रेलिया 117
  6. न्यूजीलैंड 116
  7. वेस्टइंडीज 101
  8. अफगानिस्तान 92
  9. श्रीलंका 86
  10. बांग्लादेश 77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें