फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR के इस खिलाड़ी को टिम पेन बताया ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी का दावेदार

Sat, 04 Apr 2020 03:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई  तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस बात से खुश हैं कि मौजूदा कप्तान टिम पेन उन्हें भविष्य में टेस्ट कप्तानी का दावेदार मानते हैं।35 वर्षीय पेन के रिटायर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के कप्तानी करने पर लगाया गया प्रतिबंध भी समाप्त हो चुका है।

विज्ञापन


इससे पहले पेन ने स्मिथ, कमिंस, ट्रेविस हेड, एलेक्स कारे ओर मार्नस लाबुशेन के नाम लिए थे। पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी लगातार कमिंस के नाम की पैरवी कर रहे हैं। कमिंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डाट एयू से कहा कि यह सुनकर अच्छा लगा, मुझे पेन के साथ उपकप्तानी करके अच्छा लग रहा है। वह जीनियस हैं।

उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि अभी कप्तानी की बात करना सही नहीं है, जब पेन और एरॉन फिंच अपना काम बखूबी कर रहे हैं। अभी इस तरह की बातें बेमानी हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15 करोड़ 50 लाख की भारी रकम के साथ टीम में शामिल किया था। इस कीमत के बाद वह टूर्नामेंट में अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। कमिंस इस वक्त लय में हैं और इस वजह से ही केकेआर ने उनपर दांव लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें