फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को पाकिस्तान के फैन ने दिया शादी का प्रपोजल, फोटो वायरल

Sun, 17 Sep 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट कोहली सिक्स पैक ऐब्स - फोटो : SELF
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। दुनियाभर से उन्हें प्यार मिल रहा है। इंग्लैंड महिला टीम की क्रिकेटर डेनियल याट पहले ही कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी हैं और अब एक बार फिर भारतीय कप्तान को शादी का प्रपोजल मिला है।
विज्ञापन


इस बार विराट कोहली को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के एक फैन से शादी का प्रपोजल मिला है। इसमें सबसे अनोखी बात ये है कि पाकिस्तान के पुरुष ने कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया है। पाकिस्तान के लाहौर में यह पुरुष एक पुलिसकर्मी है, जो विराट के बहुत बड़े दीवाने हैं। पुलिसकर्मी ने एक शीट पर लिखा, 'कोहली मैरी मी', यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें : विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं

दरअसल, पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच 3 मैचों की टी-20 मैचों सीरीज के आखिरी मुकाबले में यह दृश्य देखने को मिला। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुलिसकर्मी ने इस सन्देश के साथ फोटो खिंचाया, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। दिलचस्प बात ये रही कि भारत के किसी भी खिलाड़ी के वर्ल्ड इलेवन में न होने के बाद भी स्टेडियम में पाक क्रिकेट प्रेमी धोनी और विराट के नाम के पोस्टर थामे दिखे।  
विज्ञापन


We have got a @imVkohli fan at Gaddafi Stadium with placard. Not sure if the Indian superstar will adore it.#PAKvsWXI pic.twitter.com/oPupYKmn5D— ً (@ViratKohIiFC) September 15, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें