आतंकी हमले के 8 साल बाद पाकिस्तान में इंडिपेंडेंस कप का पहला मैच मंगलवार शाम को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के जरिए पाकिस्तान तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए विश्व एकादश की मेजबानी कर रहा है।
इंटरनेशनल क्रिकेट के फिर से शुरू होने पर पाकिस्तान में काफी उत्साह है। वहां के प्लेयर बेहद खुश हैं। क्रिकेट प्रेमियों में बेहद उत्साह है। खासकर भारत को लेकर वहां के क्रिकेट प्रेमी काफी उत्सुक हैं और वो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो। इसके अलावा वो ये भी चाहते हैं कि भारतीय टीम यहां आकर मैच खेले और हमारे देश को मेहमान नवाजी का मौका दे।
वहां के एक क्रिकेट समर्थक ने ट्वीट के जरिए कहा कि वो भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लाहौर में बहुत मिस कर रहें हैं। जबकि दूसरे प्रशंसक तहसीन राजा का कहना है कि वो विराट कोहली का प्रदर्शन पाकिस्तान में देखना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमारी दिली इच्छा है कि विराट कोहली और एमएस धोनी यहां आएं और अपने बेहतरीन स्टाइल से बल्लेबाजी कर हम लोगों को एंटरटेन करें।
@imVkohli.we miss u in lahore virat kohli.y u not comeee?
— Imran rajput (@Imranra31593414) September 11, 2017
पढ़ेंः- पाकिस्तान में 8 साल बाद आज होगा इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज
वहीं, एक प्रशंसक अजहर ने ट्वीट कर कहा कि निश्चित रूप से अगर भारतीय खिलाड़ी कोहली और धोनी यहां आकर खेलें तो पाकिस्तान में क्रिकेट पर बेहद असर होगा। अन्य देशों की टीमें भी आकर यहां इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगी।
#PAKvWXI Virat Kohli MS Dhoni our heartiest wish that come here entertain with their bating with legend style in World 11.Politics Profane
— Tahseen Raza🇵🇰🇨🇳 (@tahseenraza514) September 11, 2017
#PAKvWXI Virat Kohli & Indians that is our Pakistani Nation who wants Virat Kohli performance at Lahore with spacious heart.This is cricket
— Tahseen Raza🇵🇰🇨🇳 (@tahseenraza514) September 11, 2017
पढ़ेंः- पाकिस्तान में सिर्फ क्रिकेट खेलने नहीं आए हैं हमः फॉफ डुप्लेसी
गौरतलब है कि साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में पहली इंटरनेशनल सीरीज है। बता दें कि पाकिस्तान और विश्व एकादश के बीच 12,13 और 15 सिंतबर को लाहौर में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
आईसीसी के चैयरमेन शशांक मनोहर ने बयान में कहा कि विश्व क्रिकेट के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए विश्व एकादश की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लाहौर में इस हफ्ते विश्व एकादश टीम से जुड़ी सीरीज के बाद देश में और टीमें खेलने के लिए आएंगी।