फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता पहुंचे अमित शाह, टीएमसी को लिया आड़े हाथ, बोले- बंद करो हिंसा

Tue, 12 Sep 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को बीरभूम और बारसाट हिंसा में पीड़ित लोगों से मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां हुई हिंसा को शाह ने मानवाधिकार का उल्लंघन करार दिया और मानवाधिकार संस्थाओं को इस मुद्दे पर रिपोर्ट करने की अपील की। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा कि 'मैं उन लोगों से अपील करता हूं, जो राजनीतिक हिंसा में शामिल हैं, अपने फायदे के लिए ऐसा करना बंद कर दें।'  

माना रहा है कि उनका इशारा सत्तारूढ़ पार्टी त्रिमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ था। साथ ही उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मानव अधिकारों के चैंपियन जो हर घटना पर बोलते हैं, उन्हें बीरभूम और बारसाट में क्या हो रहा है, यह भी बताना चाहिए। 

अमित शाह ने यहां उन परिवार से भी मुलाकात की जो हिंसा में पीड़ित हुए थे। शाह ने राज्य में हो रहे राजनीतिक हिंसा के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया। 

उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी जगह नहीं है, जहां पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर इस तरह के हमले होते हों, जैसे यहां हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज में यहां राजनीतिक हिंसा से पीड़ित परिवार से मिला और उनसे बात की।उनसे बात करने बाद में, मैं यह दावे से कह सकता हूं कि ऐसा कहीं नहीं होता जैसा पश्चिम बंगाल में हो रहा है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मैं यहां के लोगों से पूछना चाहता हूं कि यही टैगौर का बंगाल है? क्या यही स्वामी विवेकानंद का बंगाल है? यहां किसी और अन्य पार्टी को कुछ भी करने का हक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें