फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा जोरदार झटका

Tue, 03 Feb 2015 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ 11 दिन बचे है। वर्ल्ड कप 2015 में भाग ले रही सभी 14 टीमें इन दिनों प्रैक्टिस और खासतौर से अपनी फिटनेस को काफी चौकन्ना है। कब कोई चोट उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दे, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सभी टीमों के मैनेजमेंट अपनी टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस का काफी ख्याल रख रहे है। वर्ल्ड कप से ऐन पहले त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देकर बाकी मैचों से दूर रखा। ताकि वर्ल्ड कप तक वह फिट हो जाएं।

उसके बाद इसी सीरीज के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर हाथ में चोट की वजह से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई।
विज्ञापन


इस सब के बीच फिटनेस को लेकर पाकिस्तानी टीम को तगड़ा झटका लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

जुनैद खान को वर्ल्ड कप से बाहर

पाकिस्तानी टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी टीम के तेज गेंदबाज जुनैद खान आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 से बाहर हो गए। पिछले कुछ दिनों से वह हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे।

दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने सीमर जुनैद को इंजरी के बावजूद वर्ल्ड कप की टॉप 15 में जगह दी थी। उस वक्त ऐसी अटकलें थी कि वह वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस साबित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

पैनल के सामने वह अपनी फिटनेस साबित करने में नाकाम रह‌े। जुनैद सोमवार को टेस्ट के लिए लाहौर में उपस्थित हुए थे, लेकिन वह अपनी फिटनेस में कोई सुधार नहीं कर सके। उन्हें अब भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें