पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान में नजर आए। 46 वर्ष की उम्र में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान में नजर आए। 46 वर्ष की उम्र में वह एक बार फिर से पुराने अंदाज में गेंदबाजी करते दिखे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शोएब ने खुद अपनी गेंदबाजी का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट पर साझा किया और खुशी जाहिर की। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस्लामाबाद क्लब के इस खूबसूरत मैदान पर काफी समय बाद गेंदबाजी कर के मजा आया।'
शोएब पाकिस्तान के महान गेंदबाजों की सूची में शुमार हैं। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अख्तर के ही नाम दर्ज है।
विज्ञापन
अख्तर ने 1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2011 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अख्तर अपने करियर के दौरान चोट से काफी परेशान रहे। हालांकि बाजवूद इसके उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 19 विकेट चटकाए।
अख्तर भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन वह क्रिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहते हैं।