क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वां सीजन अब सेमीफाइनल की तरफ पहुंच चुका है। सभी टीमों ने अपने-अपने कोटे के लगभग सारे मुकाबले खेल लिए हैं। सेमीफाइनल के लिए चार में से तीन टीमें (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) भी तय हो चुकी हैं। चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक टीम ही सेमीफाइनल पहुंचेगी।