गुरुवार को विंडीज और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल से बाहर हो चुकीं दोनों ही टीमों का वर्ल्ड कप का ये आखिरी मुकाबला रहा। मैच में विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए और अफगानिस्तान को 312 रनों का लक्ष्य दिया।
अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी इकरम अली खील ने विंडीज के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इसी के साथ इकरम ने एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया।