फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: छह साल बाद पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा, खेली जाएगी इतने मैचों की सीरीज

Tue, 14 Sep 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

साल 2015 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम छह साल बात नवंबर में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। साल 2015 के बाद यह पहला मौका है जब टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पीसीबी ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 19 नंवबर को खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा टी-20 क्रमशः 20 और 22 नवंबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 नवंबर से होगी। वहीं, दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से होगा। बता दें कि रमीज राजा के पीसीबी के अध्यक्ष बनते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी बदलाव होने लगा है और आगे भी इसकी संभावना है।

ऐसा है पूरा शेड्यूल  
 
तारीख  मैच स्थान
19 नवंबर पहला टी-20 शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
20 नवंबर दूसरा टी-20 "
22 नवंबर तीसरा टी-20 "
26-30 नवंबर पहला टेस्ट जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव
4-8 दिसंबर  दूसरा टेस्ट  शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें