फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटका पाकिस्तान सुपर लीग

Sat, 09 Feb 2013 08:43 PM IST
इस्लामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान ट्वंटी-20 सुपर लीग (पीएसएल) को प्रबंधन संबंधी मुद्दों के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। पीएसएल का आयोजन 26 मार्च से सात अप्रैल तक किया जाना था लेकिन पीसीबी ने एक बयान में कहा कि निवेशकों को निविदा सौंपने के लिए अधिक समय देने और दूसरे क्रिकेट टूर्नामेंटों के साथ तिथियों के टकराव को रोकने के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ ने गृहमंत्री रहमान मलिक से यहां मुलाकात की और उसके बाद पीएसएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि पीएसएल में हिस्सा लेने के लिए दुनिया के कई देशों के खिलाड़ियों ने पहले ही मना कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफतौर पर कहा है कि सुरक्षा हालात को देखते हुए वे अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। इसके अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में भाग लेने के लिए एनओसी नहीं देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें