फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका के खिलाफ पाक टीम 49 पर ढेर

Sat, 02 Feb 2013 05:52 PM IST
जोहांसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
द. अफ्रीका दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम की पहले टेस्ट में हालत पतली है। द. अफ्रीका को पहली पारी में 253 रनों पर समेटने के बाद पाक टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई। द. अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की पहली पारी 49 रन पर सिमटकर फॉलोआन को मजबूर हो गई। हालांकि द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को फिर से बल्लेबाजी के लिए नहीं बुलाया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 13 रन अजहर अली ने बनाए। जबकि द. अफ्रीका की तरफ से डेल स्टेन को 6 और फिलेंडर-कॉलिस ने 2-2 विकेट झटके। द. अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त मिली है।
विज्ञापन


फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें

पाक ने द. अफ्रीका को 253 पर समेटा
पाकिस्तान ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 253 रनों पर रोक दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के छह रन बनाए थे।

अल्वीरो पीटरसन और कप्तान ग्रीम स्मिथ की जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे। कप्तान के रूप में अपना 100वां टेस्ट खेल नया रिकॉर्ड बनाने वाले स्मिथ पहली पारी में कोई बहुत यादगार प्रदर्शन नहीं कर पाए और 59 गेंदों में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। जुनैद खान ने दूसरे ओपनर अल्वीरो पीटरसन (20) को मोहम्मद हफीज के हाथों कैच कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें