फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20 WC: इस तूफानी गेंदबाज ने कहा- टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा

Tue, 12 Jul 2022 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के एक पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का मानना है कि उनकी टीम के लिए भारत को हराना इस बार आसान नहीं रहने वाला है। दरअसल, 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्बूतर को करेगी। हालांकि, पाकिस्तान के एक पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का मानना है कि उनकी टीम के लिए भारत को हराना इस बार आसान नहीं रहने वाला है। दरअसल, 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन

शोएब अख्तर का मानना है कि भारत इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए काफी ज्यादा प्लानिंग करेगा। उन्होंने कहा- भारत इस बार अच्छी तैयारी के साथ आएगा। पाकिस्तान के लिए इस बार टी-20 विश्व कप में भारत को हराना आसान नहीं होगा। मैच के नतीजों की भविष्यवाणी करना अभी काफी मुश्किल है, लेकिन पाकिस्तान अगर टॉस जीतेगा तो उसे चेज करना चाहिए, क्योंकि मेलबर्न की पिच तेज गेंदबाजों को उछाल देती है।

शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। भारत को आमतौर पर मेलबर्न में काफी सपोर्ट मिलता है। शोएब का मानना है कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान रिकॉर्ड संख्या में दर्शक शामिल होंगे।
विज्ञापन

शोएब ने कहा- मुझे विश्वास है कि इस बार भीड़ अधिक होगी। मेलबर्न में लगभग डेढ़ लाख प्रशंसक मैच लाइव देखेंगे। इनमें 70,000 से ज्यादा भारतीय समर्थक होंगे। भारतीय टीम वर्ल्ड कप मैच से पहले 28 अगस्त को एशिया कप टी-20 में पाकिस्तान से भिड़ सकती है। हालांकि, अभी तक एशिया कप का शेड्यूल नहीं आया है। यानी इस साल दर्शकों को भारत-पाकिस्तान के बीच दो मैच देखने को मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें