फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने मुशफिकुर रहीम, इस खिलाड़ी को पछाड़ा

Sat, 21 Sep 2024 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मुशफिकुर ने अब तक बांग्लादेश के लिए 464 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें 34.47 के औसत और 65.23 के स्ट्राइक रेट से 15205 रन बनाए हैं। मुशफिकुर के बल्ले से इस दौरान 20 शतक और 82 अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
मुशफिकुर रहीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शनिवार को एक अहम उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। मुशफिकुर बांग्लादेश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 37 वर्षीय इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की। 
विज्ञापन

मुशफिकुर ने अब तक बांग्लादेश के लिए 464 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें 34.47 के औसत और 65.23 के स्ट्राइक रेट से 15205 रन बनाए हैं। मुशफिकुर के बल्ले से इस दौरान 20 शतक और 82 अर्धशतक निकले हैं। मुशफिकुर ने इसके साथ पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को पीछो छोड़ा जिनके नाम 387 मैचों में 35.41 के औसत और 72.54 के स्ट्राइक रेट से 15192 रन हैं। तमीम ने अपने करियर में 25 शतक और 94 अर्धशतक लगाए। 

चेन्नई में प्रभाव नहीं छोड़ सके मुशफिकुर
मुशफिकुर रहीम ने भले ही इतिहास रच दिया, लेकिन वह चेन्नई टेस्ट में प्रभावित नहीं कर सके। मुशफिकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 191 रनों की पारी खेली थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के खिलाफ चेपॉक पर संघर्ष करते दिखे। पहली पारी में मुशफिकुर ने 14 गेंदों पर आठ रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 11 गेंदों पर 13 रन बनाए। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के सामने विशाल लक्ष्य
भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन और शाकिब अल हसन 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें