फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: मोहम्मद रिजवान ने तोड़ा गेल का छह साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, टी-20 में एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

Sun, 07 Nov 2021 08:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रिजवान एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रिजवान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि वह स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 19 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। बावजूद इसके वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के छह साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


रिजवान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शारजाह में खेले जा रहे ग्रुप बी के मुकाबले में यह उपलब्धि अपने नाम की। रिजवान इस साल अब तक 1666* रन बना चुके हैं। जबकि गेल ने 2015 में 1665 रन बनाए थे। रिजवान के पास अब एक साल में 1700 टी-20 रन बनाने का मौका है और अगर वह इसे हासिल कर लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते क्रिकेटर बन जाएंगे। 

दाएं हाथ के इस पाकिस्तानी बल्लेबाज के पास एक साल में 1000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का भी मौका है। वह अगर 44 रन बना लेते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 
विज्ञापन


एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • मोहम्मद रिजवान: 1666* (2021)
  • क्रिस गेल: 1665 (2015)
  • विराट कोहली: 1614 (2016)
  • बाबर आजम: 1607 (2019)
  • एबी डिविलियर्स: 1580 (2019)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें