फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभकामनाएं: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने खास संदेश के साथ दी दिवाली की बधाई, PCB ने भी आयोजित किया कार्यक्रम

Fri, 05 Nov 2021 08:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

भारत समेत पूरी दुनिया में गुरुवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देश-दुनिया से लोगों ने शुभकामनाएं भेजीं। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी ट्वीट कर सबको बधाई दी।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : twitter@babarazam258
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत समेत पूरी दुनिया में गुरुवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देश-दुनिया से लोगों ने शुभकामनाएं भेजीं। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी ट्वीट कर सबको बधाई दी। बाबर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो इस त्योहार को मना रहे हैं, उन्हें हैप्पी दिवाली। मैं सबके लिए प्रकाश, शांति और प्रेम की कामना करता हूं।'

विज्ञापन

 

बाबर के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिवाली की बधाई दी। पीसीबी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें पाकिस्तानी बोर्ड ने बलूचिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कबीर राज को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में कबीर टीम के साथी खिलाड़ियों की मौजूदगी में केक काटते नजर आ रहे हैं। 

पीसीबी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बलूचिस्तान की अंडर-19 टीम के स्टार खिलाड़ी कबीर राज के लिए दिवाली समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। हैप्पी दिवाली कबीर।'
विज्ञापन

 

पाकिस्तान की टीम इस समय संयुक्त अरब अमीरात में है और टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। बाबर आजम की अगुवाई में टीम ने सुपर 12 स्टेज के शुरू के चारों मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान की टीम ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें