फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी क्रिकेटर पर पाक टीम में फिर हुआ हो-हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को शिविर में शामिल किए जाने से नाराज कप्तान अजहर अली ने अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान के मनाने पर वह अपना दायित्व संभालने को राजी हो गए। पूरा मामला 2010 स्पॉट फिक्सिंग मामले में दागी आमिर को दोबारा टीम में शामिल करने के मुद्दे पर विवाद उपजा है।
विज्ञापन


आमिर के शिविर में शामिल करने के बाद अजहर अली और मोहम्मद हफीज ने शिविर में शामिल होने से भी इंकार कर दिया था। अजहर अली ने मंगलवार को पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान से मुलाकात की और कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया लेकिन शहरयार के कहने पर वह कप्तानी संभालने को राजी हो गए।
विज्ञापन

आमिर की माफी से पिघले साथी

पाक टीम के दागी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर टीम में उन 26 संभावितों में शामिल हैं जिनका कंडीशनिंग कैंप के लिए चयन किया गया है। आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

प्रतिबंध समाप्ति के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी थी। आमिर ने लाहौर में शिविर के दौरान अली और हफीज के सामने अपने किए के लिए माफी मांगी थी और यहां तक पेशकश कर दी कि अगर वह समझते हैं कि वह दुबारा पाकिस्तान के लिए खेलने के लायक नहीं हैं तो वह शिविर ही नहीं क्रिकेट ही छोड़ देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें