फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पीसीबी का दावा, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अधिकार समझौते पर किए हस्ताक्षर

Sat, 16 Dec 2023 03:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान को 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2011 विश्व कप के मैचों की मेजबानी की गारंटी दी गई थी, लेकिन मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के कारण सुरक्षा चिंताओं के कारण दोनों आयोजनों को देश से स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
2017 में चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की टीम जीती थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा दावा किया है। उसने मेजबानी मिलने की पुष्टि कर दी है। पीसीबी ने मेजबानी के लिए अधिकार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान के इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने की संभावना काफी कम है। बीसीसीआई के अब तक के रुख को देखें तो वह अपनी टीम को खेलने के लिए वहां नहीं भेजेगा। उसने एशिया कप के लिए भी अपनी टीम नहीं भेजी थी। ऐसे में पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल के तहत मेजबानी करनी पड़ी थी। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।
विज्ञापन


पीसीबी ने शुक्रवार कहा, ''उसने दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेजबानी अधिकार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।'' इस प्रतियोगिता के लिए समझौते पर जका अशरफ ने हस्ताक्षर किए, जो इस समय पीसीबी मामलों को चलाने वाली क्रिकेट प्रबंधन समिति के प्रमुख हैं। 

पाकिस्तान 1996 से नहीं की है आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी
पीसीबी ने एक बयान में कहा, ''आईसीसी मुख्यालय में इस कार्यक्रम में पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ के साथ आईसीसी के जनरल काउंसिल जोनाथन हॉल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।'' पाकिस्तान ने पिछली बार किसी आईसीसी प्रतियोगिता की मेजबानी 1996 में की थी। उस समय पाकिस्तान ने भारत और श्रीलंका के साथ वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान को 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2011 विश्व कप के मैचों की मेजबानी की गारंटी दी गई थी, लेकिन मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के कारण सुरक्षा चिंताओं के कारण दोनों आयोजनों को देश से स्थानांतरित कर दिया गया।

पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह
पाकिस्तान द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर सबसे बड़ी चुनौती यह बनी हुई है कि क्या भारत सरकार अपनी टीम को मैचों के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति देगी। पाकिस्तान ने 2008 एशिया कप की पूरी मेजबानी की थी और वह आखिरी बार था जब भारत ने पाकिस्तान में खेला था।

पीसीबी ने एक बयान में कहा कि उसने पहले ही सरकार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमों को फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए बता दिया है। पीसीबी के बयान में कहा, "कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर उल हक काकर ने हाल ही में पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सफल मेजबानी में सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग का आश्वासन दिया।" पीसीबी के सामने एक और समस्या यह होगी कि वह अपने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थलों का नवीनीकरण कराए और उन्हें मेगा इवेंट के मैचों के लिए तैयार करे। वर्तमान में केवल कराची, लाहौर और मुल्तान में ही चैंपियंस ट्रॉफी खेलों की मेजबानी करने में सक्षम स्टेडियम हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें