फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam Record: बाबर आजम का कमाल, 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

Tue, 12 Apr 2022 08:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर को मार्च महीने के लिए आईसीसी ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। बाबर दो बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मैदान पर उतरने के बाद कोई न कोई रिकॉर्ड तो बनाते ही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मैदान से बाहर एक खास उपलब्धि हासिल की है। बाबर को मार्च महीने के लिए आईसीसी ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। बाबर दो बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बाबर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर थे। उनसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा और अब्दुल्ला शफीक ने बनाए थे। बाबर ने पांच पारियों में 78 की औसत से 390 रन ठोके थे। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाया था। उन्होंने कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 196 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम हार से बची थी। तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बाबर ने अर्धशतक लगाया था।

टेस्ट सीरीज के बाद बाबर का शानदार प्रदर्शन वनडे सीरीज में भी जारी था। उन्होंने पहले वनडे में 57 रन बनाए थे, लेकिन टीम 88 रनों से हारी थी। इसके दूसरे मैच में 114 रन बनाए। तीसरे वनडे में उन्होंने एक और शतक लगा दिया। तब उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए थे। दोनों टीमों के बीच हुए एकमात्र वनडे मैच में बाबर ने 66 रन बनाए।
विज्ञापन

 
बाबर ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतने के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ा। बाबर को दूसरी बार यह अवॉर्ड मिला है। पिछली बार उन्हें अप्रैल महीने के लिए 2021 इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और इस अवॉर्ड के लिए वोटिंग पैनल के सदस्य डैरेन गंगा ने कहा, "बाबर को यह पुरस्कार सिर्फ उनके प्रदर्शन के लिए नहीं दिया गया है। उन्होंने अपने फॉर्म को तीनों फॉर्मेट में कायम रखा। इसलिए बाबर को यह अवॉर्ड दिया गया।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें