टीम इंडिया ने बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया इस जीत के जश्न में डूबी है जबकि उसके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया की जीत से आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित-शिखर
- फोटो : hindustan times
बता दें कि रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जिसके जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बना सकी।
विज्ञापन
3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
इस हार से न्यूजीलैंड को 4 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ और वह 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर फिसल गया। पाकिस्तान 124 अंकों के साथ अब टी20 रैंकिंग का बादशाह बन गया है। टीम इंडिया को इस जीत पर 2 अंक मिले, इसके बावजूद वह अभी 118 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। वेस्टइंडीज 120 अंकों के साथ तीसरे जबकि 119 अंकों के साथ इंग्लैंड चौथे स्थान पर हैं।
4 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
मालूम हो कि न्यूजीलैंड पहले टी-20 से पहले रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर था और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर। फिलहाल टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है। ऐसे में टीम इंडिया की जीत से न्यूजीलैंड के नंबर कम हो गए और पाक नंबर वन बन गया।
यदि टीम इंडिया न्यूजीलैंड को तीनों टी-20 में हरा देता है तो टीम इंडिया नंबर-2 पर आ जाएगा और पाकिस्तान नंबर वन पर ही काबिज रहेगा। वहीं, टीम इंडिया अगले दो मैच हारता है तो पाकिस्तान फिर नीचे खिसक जाएगा।