फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvSL: पाक ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप, मलिक और आमिर बने जीत के हीरो

Mon, 30 Oct 2017 02:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
पाकिस्तान ने जीत के साथ अपने देश में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाया। लाहौर में रविवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में 36 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और मैन ऑफ द मैच शोएब मलिक (51) की शानदार पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। दो मैचों में कुल 102 रन बनाने वाले शोएब मलिक को ही मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

बता दें कि पाकिस्तान ने पहले दो मैच क्रमशः सात और दो विकेट से जीते थे। पाकिस्तानी टीम किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ पिछले आठ वर्षों में पहली बार अपनी सरजमीं पर खेल रही थी और उसके खिलाड़ियों ने दर्शकों को निराश नहीं किया।  
विज्ञापन


टॉस जीतकर श्रीलंका ने पाक को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फखर जमान (31) और उमर अमिन (45) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद बाबर आजम ने भी 34 रनों का योगदान दिया। उनके आउट होने के बाद शोएब मलिक ने 24 गेंदों पर धुआंधार 51 रन बनाए, इसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मलिक की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से संजय, मुनावीरा और उडाना को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: यह कमाल करने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने फहीम अशरफ

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट 10 रन पर गिरने के बाद मेहमान टीम के नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और जरूरी रन रेट का दबाव भी बढ़ता गया। दासून शनाका (54) के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज पाक गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कमाल दिखाया और 13 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें