फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिक्सिंग को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, इस खिलाड़ी पर लगाया बैन

Mon, 11 Dec 2017 04:45 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
नासिर जमशेद
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद पर भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में एक साल का बैन लगाया गया है। गवर्निंग बॉडी ने सोमवार को कहा कि जमशेद पर इसलिए बैन लगाया गया है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (एसीयू) के साथ भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए 48 वन-डे खेलने वाले जमशेद को पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन करने के लिए फरवरी में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया था। 

पीसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए कहा, 'भ्रष्टाचार विरोधी न्यायाधिकरण ने पीबीसी की एसीयू के साथ सहयोग नहीं करने की वजह से क्रिकेटर नासिर जमशेद पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। निकट भविष्य में उन पर अधिक चार्जेस लगाए जाएंगे।'
विज्ञापन


27 वर्षीय जमशेद ने पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती दो एडिशन में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उन पर स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जमशेद ने फिक्सिंग में बड़ी भूमिका निभाई थी।

शर्जील खान और खालिद लतीफ पर फिक्सिंग में शामिल होने की वजह से पांच साल का बैन लगाया गया है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान और ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर क्रमशः 12 व दो महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें