गुजरात के राजकोट में कांग्रेस नेता हरेश मोराडिया और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। हरेश मोराडिया कांग्रेस के किसान सेल के नेता थे। शुरुआती मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हरेश और उनकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की।
वह एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल के रूप में भी काम करते थे। उनके पास से कोई स्यूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग से पहले यह घटना हुई है।
Congress leader Haresh Moradiya and his wife allegedly commit suicide in Rajkot #Gujarat
— ANI (@ANI) December 11, 2017