फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर आजम ने बनाया रिकॉर्ड: पाकिस्तानी कप्तान ने गेल-विराट को पीछे छोड़ा, टी-20 में सबसे तेज 7000 रन पूरे किए

Mon, 04 Oct 2021 01:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सात हजार रन पूरे करने वाले वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में बाबर ने क्रिस गेल और विराट कोहली समेत दुनिया के कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म न केवल अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, बल्कि वर्षों से उन्होंने दिखाया है कि उनके पास सभी प्रारूपों में सफल होने के लिए क्या है? दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार बाबर ने रविवार को एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली सहित कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने यह उपलब्धि नेशनल टी-20 कप के मैच के दौरान हासिल की। 

विज्ञापन

सदर्न पंजाब-सेंट्रल पंजाब मैच में हासिल की उपलब्धि

रविवार को सदर्न पंजाब और सेंट्रल पंजाब के बीच रावलपिंडी में मैच खेला गया। इस मुकाबले में बाबर ने 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 रन बनाते ही सबसे तेज 7000 रन पूरा करने का करिश्मा किया। इस मामले में उन्होंने यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। बाबर ने यह सात हजार रन 187 पारियों में बनाए। 

बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट से सबसे तेज 7000 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 196 मैचों की 187 पारियों बनाए जिनमें उनके 6 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 क्रिकेट में बाबर का सर्वोच्च स्कोर 122 रन है। 

क्रिस गेल

यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट से में सबसे तेज सात रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 196 मैचों की 192 पारियों में यह रन बनाए थे। वैसे गेल के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह क्रिकेट के इस प्रारूप में अब तक 14276 रन बना चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन नाबाद है। 
विज्ञापन

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सात हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 225वें मैच की 212वीं पारी में हासिल की। वैसे किंग कोहली टी-20 क्रिकेट में अब तक 10088 रन बना चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें