अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (63) और उमर अकमल (50) के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड ११४ रनों की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने एशिया कप टी-20 के अपने दूसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सात विकेट से पराजित कर दिया। यूएई की ओर से रखे गए 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।
मलिक ने 49 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि उमर ने 46 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए। उसकी ओर से मोहम्मद हफीज ने ११ जबकि शारजील खान ने चार रन बनाए। खुर्रम मंजूर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे।