फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SA, T20 World Cup: पाकिस्तानी टीम में पांच मैच खेलने वाला खिलाड़ी शामिल, चोटिल फखर जमान की जगह लेगा

Thu, 03 Nov 2022 10:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

फखर जमान टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के 15 सदस्यीय टीम में नहीं थे। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। टूर्नामेंट से ठीक पहले लेग स्पिनर उस्मान कादिर के चोटिल होने के बाद फखर को टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला सिडनी में गुरुवार (तीन नवंबर) पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होना है। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। उसने मुकाबले से पहले टीम में एक बड़ा बदलाव किया। अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर पाकिस्तान ने ऑलराउंडर मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


हारिस ऑफ स्पिन गेंदबाज के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। वह मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। आईसीसी ने की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने हारिस को टीम में शामिल करने की इजाजत दे दी है। हारिस पाकिस्तान के लिए एक टी20 मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में उन्होंने लाहौर में डेब्यू किया था। तब उन्होंने सात रन बनाए थे। हारिस को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था। चार वनडे में उनके नाम सिर्फ 10 रन हैं।

फखर जमान टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के 15 सदस्यीय टीम में नहीं थे। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। टूर्नामेंट से ठीक पहले लेग स्पिनर उस्मान कादिर के चोटिल होने के बाद फखर को टीम में शामिल किया गया था। उन्हें भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खिलाया गया था। दोनों मैचों में पाकिस्तान को हार मिली थी। इसके बाद पर्थ में नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका था। तब फखर ने 16 गेंद पर 20 रन बनाए थे। टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत मिली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

फखर दक्षिण अफ्रीका के अलावा आगे के मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। पाकिस्तान टीम के डॉक्टर और पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीब सूमरो ने सिडनी में मीडिया से कहा कि खिलाड़ी और प्रबंधन उन्हें विश्व कप टीम में शामिल करने के जोखिमों से अवगत थे। पाकिस्तानी टीम की बात करें तो सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे दक्षिण अफ्रीका के अलावा बांग्लादेश को भी हराना होगा। इसके अलावा पाकिस्तान की नजर अन्य टीमों के नतीजों पर भी रहेगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, खुशदिल शाह, आसिफ अली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें