बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना क्रिकेट एक्सपर्ट करते रहते हैं। हालांकि, खुद बाबर इस तुलना के लिए खुद को अभी काबिल नहीं समझते हैं। उन्होंने हाल के सालों में विराट के कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने के मामले में कोहली के बराबर पर पहुंच गए हैं। विराट ने 81 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। बाबर ने भी 81 पारियों में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए।
ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं बुमराह, गांगुली बोले- जसप्रीत ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, टीम से बाहर नहीं हुए हैं
ये भी पढ़ें: Amit Mishra: डेट पर जाने के लिए फैन ने अमित मिश्रा से मांगे 300 रुपये, पढ़ें भारतीय स्पिनर का मजेदार रिएक्शन
पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। उसके लिए कप्तान बाबर आजम ने 59 गेंद पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। इफ्तिखार अहमद ने 21 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। इनदोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। हैदर अली 18, मोहम्मद नवाज 12, आसिफ अली नौ और मोहम्मद हारिस सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। शान मसूद खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन और डेविड विली ने दो-दो विकेट झटके।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत की। ओपनर एलेक्स हेल्स और फिल साल्ट ने 3.5 ओवर में 55 रन की साझेदारी कर दी। हेल्स 12 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साल्ट ने डेविड मलान के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। मलान 18 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट गिर जाने के बाद साल्ट और बेन डकेट ने मैच का अंत किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 42 रन जोड़े। साल्ट 41 गेंद पर 88 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। डकेट ने 16 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में ही दो विकेट पर 170 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने दो विकेट लिए।