फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट में ब्रूक ने जड़ा तिहरा शतक, 1990 के बाद अपने देश के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Thu, 10 Oct 2024 03:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

34 साल में वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 310 गेंदों पर किया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले इंग्लैंड के छठे खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। 34 साल में वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 310 गेंदों पर किया। इससे वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले इंग्लैंड के छठे खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ ब्रूक ने मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 362 गेंदों में तिहरा शतक बनाया था।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में हैरी ब्रूक ने दमदार प्रदर्शन के साथ अपने करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने 310 गेंदों में 28 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना तिहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा 1954 में डेनिस कॉम्पटन ने किया था, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज में 278 रनों की पारी खेली थी।

ब्रूक से पहले यह कारनामा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम बूच ने किया था। उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 333 रन बनाए थे। वहीं, टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का सर्वकालिक रिकॉर्ड अभी भी ब्रायन लारा के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे। ब्रूक तिहरा शतक लगाने वाले पहले  सक्रिय खिलाड़ी भी बन गए। यह 2019 के बाद से टेस्ट में पहला तिहरा शतक है। डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)  ने पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
278 गेंद - वीरेंद्र सहवाग (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका) चेन्नई, 2007-08
310 गेंद - हैरी ब्रूक (पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड) मुल्तान, 2024
362 गेंद - मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे) पर्थ, 2003-04
364 गेंद - वीरेंद्र सहवाग (भारत बनाम पाकिस्तान) मुल्तान, 2003-04





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें