फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: रिजवान और शकील के शतक ने कराई पाकिस्तान की वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ घोषित की पहली पारी

Thu, 22 Aug 2024 08:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

पाकिस्तान ने तीसरे सत्र में अपनी पहली पारी 448/6 पर घोषित की। वहीं, बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। शादमान (12) और जाकिर (11) क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान-सऊद शकील - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बुधवार का दिन बांग्लादेश का रहा जबकि दूसरे दिन पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की। गुरुवार को मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने दमदार शतकीय पारियां खेलकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की क्लास ली।
विज्ञापन

448/6 पर पाकिस्तान ने घोषित की पहली पारी
रावलपिंडी में जारी इस मुकाबले में पहला दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों के नाम रहा था। वहीं, दूसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टीम में जबरदस्त वापसी कराई। सऊद शकील ने 141 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 171 रनों की पारी खेलकर स्कोर 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने तीसरे सत्र में अपनी पहली पारी 448/6 पर घोषित की। वहीं, बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। शादमान (12) और जाकिर (11) क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

शकील और रिजवान ने जड़े शतक
पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल 158/4 से शुरू किया। रिजवान और शकील क्रीज पर मौजूद थे। पिछले दिन दोनों ने 44 रन जोड़े थे। दूसरे दिन भी दोनों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को परेशान करना जारी रखा। रिजवान ने पाकिस्तान की तरफ से मोर्चा संभालते हुए 143 गेंदों में शानदार शतक जड़ा।  यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा शकील ने 195 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें