फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: दो साल बाद रिजवान ने टेस्ट में जड़ा शतक, घरेलू मैदान पर ऐसा करने वाले दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी बने

Thu, 22 Aug 2024 03:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

रिजवान ने आखिरी बार मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में शतक लगाया था। गुरुवार को रिजवान शतकों के मामले में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के लिए दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में शतक के सूखे को खत्म कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन रिजवान ने शतकीय पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान - फोटो : @TheRealPCB
रावलपिंडी में जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन रिजवान ने पाकिस्तान की तरफ से मोर्चा संभालते हुए 143 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा रिजवान ने सऊद शकील के साथ पांचवें विकेट के लिए 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान-सऊद शकील - फोटो : @TheRealPCB
रिजवान ने आखिरी बार मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में शतक लगाया था। गुरुवार को रिजवान शतकों के मामले में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के लिए दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए।

घरेलू मैदान पर शतक लगाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज
खिलाड़ी  शतक  मैच
कामरान अकमल 4 16
मोहम्मद रिजवान 3 13
मोइन खान 2 34
इम्तियाज अहमद 1 18
सरफराज अहमद 1 2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें