फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीगः पाक टीम की भागीदारी पर संशय और बढ़ा

Mon, 19 Aug 2013 04:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले महीने शुरू हो रहे चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम फैसलावाद वोल्व्स की भागीदारी का निर्णय बीसीसीआई ने भारत सरकार पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस कारण खिलाड़ियों के वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल टाल दिया है।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘बीसीसीआई ने फैसला भारत सरकार के कोर्ट पर छोड़ दिया है। भारतीय बोर्ड ने कहा है कि सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही फैसलाबाद की टीम को चैंपियंस लीग में खेलने की अनुमति दी जा सकती है।’

फैसलावाद वोल्व्स टीम की कप्तानी मिस्बाह उल हक के हाथों में ही है जो कि पाक की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करते हैं। इस बार चैंपियंस लीग 17 सितंबर से भारत में खेली जाएगी।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच इस समय बनी गहमागहमी को देखते हुए पीसीबी ने खिलाड़ियों का पासपोर्ट भारतीय हाईकमीशन के पास वीजा के लिए फिलहाल नहीं भेजने का फैसला किया है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें