फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने टी-20 में किया जिम्बाब्वे का सफाया

Sun, 25 Aug 2013 04:50 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उम्मीद के मुताबिक जिम्बाब्वे को दो मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया है।
विज्ञापन


हरारे में शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में पाक ने जिम्बाब्वे को 19 रनों से हराया। इस मैच में अहमद शहजाद की रिकॉर्ड नाबाद 98 रनों के अलावा कप्तान मोहम्मद हफीज ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए नाबाद 54 रन बनाने के बाद तीन विकेट भी झटके।

पाक ने पहले टी-20 में मेजबान टीम को 25 रन से हराया था। इसके बाद दोनों देश अब आपस में वनडे सीरीज भी खेलेंगे।

पाक ने दूसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद कप्तान मोहम्मद हफीज और ओपनर अहमद शहजाद के बीच दूसरे विकेट के लिए हुए 14 ओवरों में 143 रनों की अविजित शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में एक विकेट पर 179 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफीज और शहजाद दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि ओपनर शहजाद महज दो रन से शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 64 गेंदों में ताबड़तोड़ 98 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके के साथ-साथ छह छक्के भी लगाए।
इसने खेली ऐसी पारी जिसे अफरीदी भी नहीं खेल पाए
जबकि कप्तान हफीज ने 40 गेंदों में 54 रनों की उपयोगी अविजित पारी खेली। उन्होंने पहले मैच में भी अर्द्धशतक लगाया था।

जवाब में मेजबान जिम्बाव्वे पाक की कसी हुई गेंदबाजी के आगे जमकर खेल नहीं खेल सका और उसकी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

नाबाद 54 रन बनाने वाले हफीज ने तीन विकेट भी चटकाए। उनके अलावा जुल्फिकार बाबर ने दो और अनवर अली ने एक विकेट हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें