फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: झारखंड को हराने के बावजूद ओडिशा बाहर

Fri, 22 Feb 2013 11:41 PM IST
कोलकाता/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद सिंह और परेश पटेल के शतक के बाद सूर्यकांत प्रधान की धारदार गेंदबाजी से ओडिशा ने विजय हजारे ट्रॉफी (पूर्व क्षेत्र) वन-डे टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां झारखंड को 235 रन से रौंद दिया।
विज्ञापन


ओडिशा को इस जीत से बोनस अंक सहित पांच अंक मिले लेकिन टीम इसके बावजूद नाकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अरविंद (132) और परेश (126) के शतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट की 235 रन की साझेदारी की मदद से चार विकेट पर 353 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अरविंद ने 112 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और 14 चौके जड़े जबकि परेशन ने 131 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के मारे। अपना तीसरा लिस्ट ए मैच खेल रहे 19 वर्षीय सूर्यकांत 39 रन पर सात विकेट की घातक गेंदबाजी के सामने झारखंड की टीम 28.2 ओवर में ढेर हो गई।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरे झारखंड ने 43 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन राहुल शुक्ला (50) और जसकरण सिंह (23) ने नौवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को 300 रन से अधिक की हार से बचाया। ओडिशा की ओर से सूर्यकांत के अलावा विपलव सामंत्रेय ने पांच रन देकर दो जबकि बसंत मोहंती ने 17 रन देकर एक विकेट चटकाए।

बंगाल ने असम को लुढकाया
वीर प्रताप सिंह (31 रन पर चार विकेट)की घातक गेंदबाजी और मनोज तिवारी (नाबाद 61) की अर्धशतकीय पारी से बंगाल ने असम को विजय हजारे ट्रॉफी पूर्व क्षेत्र मुकाबले में शुक्रवार को 193 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। असम की टीम 33.4 ओवर में मात्र 95 रन पर लुढक गई। बंगाल ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। बंगाल को इस जीत से पांच अंक मिले और वह 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। असम इस हार के बावजूद 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें