फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: उद्घाटन समारोह में जुबीन को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि, पांच हजार मुफ्त टिकट बांटे जाएंगे

Sun, 28 Sep 2025 06:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम क्रिकेट संघ (एसीए) के अधिकारियों ने बताया कि शिलांग चैंबर क्वायर के अलावा अंगराग पापोन महंत और जोई बरुआ सहित राज्य के प्रमुख कलाकार संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और 30 सितंबर को इसकी शुरुआत हो जाएगी। आईसीसी ने उद्घाटन समारोह के लिए खास तैयारी की है। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में होगा जहां अमस की सांस्कृतिक हस्ती जुबीन गर्ग को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। जुबीन का हाल ही में निधन हो गया था। एसीए ने 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जाने वाले उद्घाटन मैच के लिए गर्ग के प्रशंसकों के लिए पांच हजार मुफ्त टिकट वितरित करने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जीएसए कार्यालय में उपलब्ध होंगे मुफ्ट टिकट
असम क्रिकेट संघ (एसीए) के अधिकारियों ने बताया कि शिलांग चैंबर क्वायर के अलावा अंगराग पापोन महंत और जोई बरुआ सहित राज्य के प्रमुख कलाकार संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान यह 40 मिनट की विशेष प्रस्तुति होगी। गुवाहाटी खेल संघ (जीएसए) सोमवार को एसीए की ओर से मुफ्त टिकट वितरित करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि टिकट सुबह 10 बजे से गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम स्थित जीएसए कार्यालय में उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन

जुबीन का 52 वर्ष की आयु में 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से निधन हो गया था जिससे पूरे राज्य में अपने प्रिय गायक-संगीतकार के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई थी। गर्ग को खेलों, विशेषकर फुटबॉल के प्रति प्रेम के लिए भी जाना जाता था और उन्होंने कई मैत्रीपूर्ण फुटबॉल और क्रिकेट मैचों में भाग लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें