फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन पर पत्नी को दूंगा खास गिफ्टः शिखर

Wed, 13 Feb 2013 03:08 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सुरेश रैना को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले शिखर धवन वैलेंटाइन डे को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली से खेलने वाले शिखर धवन ने कहा कि वह इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपनी पत्नी आयशा को एक प्यारा सा तोहफा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए निश्चित ही खास मौका होगा। मैं इसे अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ मनाना चाहता हूं। मुझे आयशा के लिए एक अच्छा सा तोहफा ढूंढना होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे टीम इंडिया में चुना गया है और मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। मैंने इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार किया है। मेरे मुश्किल हालात में मेरी पत्नी मजबूत सहारा बनकर हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें