फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin-Gambhir: मुख्य कोच के तौर पर कैसा है गंभीर का रवैया? अश्विन ने दिया बयान, खूब की पूर्व साथी की तारीफ

Tue, 24 Sep 2024 04:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर ने पहली बार अश्विन के साथ कोच के रूप में काम किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंभीर का कोच के तौर पर भारत के लिए पहला टेस्ट है। अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर प्रभावित किया था और ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में योगदान दिया था। 
विज्ञापन
गंभीर और अश्विन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर सराहना की है। अश्विन का कहना है कि कोच के तौर पर गंभीर काफी रिलेक्स रहते हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है। पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले अश्विन का कहना है कि टीम में सभी खिलाड़ी गंभीर को काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

गंभीर ने पहली बार अश्विन के साथ कोच के रूप में काम किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंभीर का कोच के तौर पर भारत के लिए पहला टेस्ट है। अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर प्रभावित किया था और ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में योगदान दिया था। अश्विन ने पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में छह विकेट हासिल किए थे। 

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए गंभीर और द्रविड़ के बीच भिन्नता पर बात की और इन दोनों ही कोचों के प्रभाव की सराहना की। उन्होंने कहा, मेरे ख्याल से गंभीर काफी रिलेक्स हैं। मैं उन्हें रिलेक्स रेंचो कहना चाहता हूं, कोई भी दबाव नहीं होता है। सुबह टीम इकट्टठी होती है और वह वहां भी काफी कूल रहते हैं। गंभीर ऐसे बोलते हैं, आप आ रहे हो, कृपया आ जाओ। द्रविड़ भाई की बात करूं तो जैसे ही हम आते थे वो चाहते थे कि चीजों ऑर्डर में रहें। यहां तक कि एक बोतल भी अपनी ही जगह पर रहे। वह बहुत संयमित हैं। वह चीजों को क्रम में चाहते थे। 

उन्होंने कहा, गंभीर ये सब चीजों की उम्मीद नहीं करते हैं। वह आराम से रहते हैं। वह लोगों में ही व्यस्त हैं। उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है और मुझे लगता है कि सभी लड़के उन्हें पसंद करते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा भी एक अच्छे लीडर हैं जो सभी को साथ लेकर चलते हैं। जब वह टीम का नेतृत्व करते हैं तो हमें ये दिखता है। वह कप्तान के तौर पर काफी शांत और संतुलित हैं। 
विज्ञापन

गंभीर ने ली थी द्रविड़ की जगह
द्रविड़ का कार्यकाल इस साल जून में टी20 विश्व कप में भारत को मिली खिताबी जीत के बाद समाप्त हो गया था। उनकी जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व सलामी बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। गंभीर ने जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान भारतीय टीम का कार्यभार संभाला था। गंभीर की टेस्ट प्रारूप में भी जीत से शुरुआत हुई है। भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें