पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पथुम निसांका के 46 रन, कप्तान कुसल मेंडिस के 39 रन और सदीरा समरविक्रमा के 36 रन की बदौलत 49.3 ओवर में 241 रन बनाए और सभी विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी ने चार विकेट झटके। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शून्य पर रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद इब्राहिम जादरान के 39 रन, रहमत शाह के 62 रन, कप्तान शाहिदी के नाबाद 58 रन और अजमतुल्लाह ओमरजाई के नाबाद 73 रन की बदौलत अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
श्रीलंका पर जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम ने दो स्थानों की छलांग लगाई। टीम पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, पांचवें स्थान पर काबिज श्रीलंका को एक स्थान का नुकसान हुआ और यह टीम छठे स्थान पर लुढ़क गई। अफगानिस्तान के छह मैचों के बाद तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.718 है। वहीं, श्रीलंका के छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ चार अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.275 है।
अंक तालिका
| टीम |
मैच |
जीते |
हारे |
अंक |
नेट रन रेट |
| भारत |
6 |
6 |
0 |
12 |
+1.405 |
| दक्षिण अफ्रीका |
6 |
5 |
1 |
10 |
+2.032 |
| न्यूजीलैंड |
6 |
4 |
2 |
8 |
+1.232 |
| ऑस्ट्रेलिया |
6 |
4 |
2 |
8 |
+0.970 |
| अफगानिस्तान |
6 |
3 |
3 |
6 |
-0.718 |
| श्रीलंका |
6 |
2 |
4 |
4 |
-0.275 |
| पाकिस्तान |
6 |
2 |
4 |
4 |
-0.387 |
| नीदरलैंड्स |
6 |
2 |
4 |
4 |
-1.277 |
| बांग्लादेश |
6 |
1 |
5 |
2 |
-1.338 |
| इंग्लैंड |
6 |
1 |
5 |
2 |
-1.652 |
भारतीय टीम सभी छह के छह मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है। उसके 12 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.405 है। भारत के अगले तीन मुकाबले दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ (मुंबई), पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (कोलकाता) और 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ (बंगलूरू) है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 10 अंक हैं और नेट रन रेट +2.032 है।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का भी दावा मजबूत दिख रहा है। कीवी टीम तीसरे और ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के छह में से चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक हैं। उसका नेट रन रेट +1.232 है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी छह मैचों के बाद आठ ही अंक हैं। उसने भी दो मैच गंवाए हैं और यह दो मैच टूर्नामेंट के शीर्ष दो मैच थे। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम ने लगातार चार मैच जीते हैं। उसका नेट रन रेट +0.970 है। न्यूजीलैंड के अगले तीन मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अगले तीन मुकाबले इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ हैं।
पाकिस्तान की टीम छह मैचों में दो जीत और चार मैच हारकर सातवें स्थान पर है। उसके चार अंक हैं और नेट रन रेट -0.387 है। इस टीम का सेमीफाइनल का रास्ता बेहद मुश्किल है। वहीं, नीदरलैंड की टीम छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ आठवें स्थान पर है। उसके भी चार अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट में पाकिस्तान से पीछे है। डच टीम का नेट रन रेट -1.277 है। बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम का अभियान इस विश्व कप में लगभग समाप्त हो चुका है। दोनों सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हैं। बांग्लादेश के छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंक हैं। उसका नेट रन रेट -1.338 है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड के छह मैचों के बाद दो अंक हैं। टीम ने एक मैच जीता है और पांच में हार मिली है। उसका नेट रन रेट -1.652 है।
अगले कुछ मैच इस प्रकार हैं
| तारीख |
मैच |
जगह |
| 31 अक्तूबर |
पाकिस्तान vs बांग्लादेश |
कोलकाता |
| 1 नवंबर |
न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका |
पुणे |
| 2 नवंबर |
भारत vs श्रीलंका |
मुंबई |
| 3 नवंबर |
नीदरलैंड vs अफगानिस्तान |
लखनऊ |
| 4 नवंबर |
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया |
बंगलूरू
अहमदाबाद |
| 5 नवंबर |
भारत vs दक्षिण अफ्रीका |
कोलकाता |