फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: गुजरात के पंचमहल में बस पलटने से 38 पुलिसकर्मी घायल, नौ की हालत गंभीर, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय खबरें

Tue, 31 Oct 2023 06:35 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवान पावागढ़ की तलहटी में तीन दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस ढलान पर जाकर पलट गई।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पंचमहल जिले के हलोल में सोमवार शाम राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के 50 जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में पुलिस बल के 38 कर्मी घायल हो गए, जिनमें से नौ गंभीर रूप से घायल हैं और 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवान पावागढ़ की तलहटी में तीन दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस ढलान पर जाकर पलट गई।

चंद्रबाबू के खिलाफ अब शराब लाइसेंसिंग मामले में केस दर्ज
आंध्र प्रदेश सीआईडी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। यह मामला उनकी सरकार के समय शराब के अवैध लाइसेंस देने के संबंध में दर्ज किया गया है। वकील शंकरा कृष्णमूर्ति ने बताया कि नायडू के खिलाफ पीसी कानून 1988 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। सीआईडी ने चंद्रबाबू को आरोपी नंबर 3 के रूप दर्ज किया है।

राजभवन पेट्रोल बम मामले के आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
पिछले सप्ताह राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर पेट्रोल बम फेंकने के आरोपी करुक्का विनोथ को शहर की एक अदालत ने सोमवार को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। विनोथ को पिछले बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। उसने राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर मोलोटोव कॉकटेल फेंका था। मोलोटोव कॉकटेल एक आग लगाने वाला उपकरण है, जो आमतौर पर पेट्रोल से भरा होता है। 

ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी को जमानत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर हैं। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि पिछली बार दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के बाद से परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
 

मुंबई में भाजपा विधायक सेलवन को छह माह की जेल
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी पर हमला करने के मामले में सोमवार को विशेष अदालत ने भाजपा विधायक तमिल सेलवन समेत 5 लोगों को छह माह की जेल की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 13,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला 2017 का है। विशेष न्यायाधीश आरएन रोकाडे ने पांचों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दंगा करने, गैरकानूनी सभा करने, लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने और हमला करने के लिए दोषी ठहराया। हालांकि, अदालत ने सजा को निलंबित करते हुए दोषियों को उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दे दी। घटना 2017 में मध्य मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके में हुई थी, जब एक अधिकारी अवैध बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के लिए एक इलाके में गए थे। जब अदालत ने विधायक से पूछा कि क्या उन्हें सजा पर कुछ कहना है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। 

सट्टेबाजी एप मामला : रैपर बादशाह से हुई पूछताछ
महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी के एप 'फेयरप्ले' के प्रचार के मामले में सोमवार को रैपर बादशाह से पूछताछ की। एक अधिकारी ने कहा कि वायकॉम 18 ने अपने एप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की स्क्रीनिंग के लिए फेयरप्ले ऐप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी पुलिस जांच कर रही है। लगभग 40 नामचीन हस्तियों ने फेयरप्ले एप का प्रचार किया था।

कर्नाटक में वेल्डिंग की चिंगारी से आग, गैराज में खड़ी 22 बसें जलीं
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार को एक गैराज में भीषण आग से वहां खड़ी 22 बसें जल गईं। पुलिस ने बताया कि वीरभद्र नगर में यह घटना उस वक्त हुई जब गैराज के एक हिस्से में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की होगी, जो बाद में यहां खड़ी निजी बसों में फैल गई।
विज्ञापन

आधार से धोखाधड़ी करने वाले बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार
कर्नाट की मंगलूरू पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने यहां उप-पंजीयक कार्यालय में आधार का दुरुपयोग करके लोगों के बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकाल लिए। पिछले छह महीनों में मंगलूरू उप-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्ति पंजीकरण पूरा करने वाले लोगों के बैंक खातों पर साइबर अपराधियों ने सेंध लगाते हुए काफी पैसे निकाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें