शाकिब ने शनिवार को मैच के बाद कहा, ‘आप निश्चित तौर पर ऐसा कह सकते हो (कि यह बांग्लादेश का विश्व कप में सबसे खराब प्रदर्शन है।) मैं इसे असहमत नहीं हूं। मेरे पास इसका जवाब नहीं है कि हमारा इस तरह का प्रदर्शन क्यों रहा।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड के हाथों 87 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि यह विश्वकप में उनका अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। बांग्लादेश के सामने 230 रन का अपेक्षाकृत छोटा लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई जो उसकी लगातार पांचवीं हार है। इससे वह सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।
विज्ञापन
शाकिब ने शनिवार को मैच के बाद कहा, ‘आप निश्चित तौर पर ऐसा कह सकते हो (कि यह बांग्लादेश का विश्व कप में सबसे खराब प्रदर्शन है।) मैं इसे असहमत नहीं हूं। मेरे पास इसका जवाब नहीं है कि हमारा इस तरह का प्रदर्शन क्यों रहा। हमारा क्षेत्ररक्षण खराब था और पूरे टूर्नामेंट में हम वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए जैसे हमें करनी चाहिए थी।’ उन्होंने कहा,‘यह बड़ी चिंता का विषय है। हमने नीदरलैंड को दो अंक इनाम में दिए। इस हार को पचा पाना बहुत मुश्किल है।’ शाकिब को बांग्लादेश के पत्रकारों से लगातार सवालों का सामना करना पड़ा और उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार नहीं थी और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल से जुड़े विवाद के कारण टीम पर प्रभाव पड़ा।