फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: बल्ला कुर्सी पर पटकने के लिए गुरबाज को फटकार, आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन किया था

Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर की है जब गुरबाज ने आउट होने के बाद अपना बल्ला सीमा रेखा और एक कुर्सी पर दे मारा था। गुरबाज ने अपना अपराध और आईसीसी एलीट पेनल के मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
रहमनुल्लाह गुरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप मैच में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिये फटकार लगाई गई है। गुरबाज ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 2 का उल्लंघन किया जो क्रिकेट उपकरण, जर्सी, मैदानी उपकरण या फिटिंग्स को नुकसान पहुंचाने के संबंध में है। इसके साथ ही गुरबाज के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया क्योंकि यह 24 महीने में उनका पहला अपराध है। 
विज्ञापन


यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर की है जब गुरबाज ने आउट होने के बाद अपना बल्ला सीमा रेखा और एक कुर्सी पर दे मारा था। गुरबाज ने अपना अपराध और आईसीसी एलीट पेनल के मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली तो औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें