फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy: उत्तर प्रदेश और हरियाणा को मिली हार, दिल्ली ने मध्य प्रदेश को हराया

Wed, 18 Oct 2023 12:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयपुर में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 4 विकेट से शिकस्त दी। हरियाणा ने अंकित (59) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने छह विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की। हरप्रीत (53) ने अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और हरियाणा को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। देहरादून में खेले गए मुकाबले में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को आठ रन से हराया। तमिलनाडु ने 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मैच हार गया। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। दो विकेट टी नटराजन ने लिए।
विज्ञापन


वहीं, जयपुर में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 4 विकेट से शिकस्त दी। हरियाणा ने अंकित (59) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने छह विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की। हरप्रीत (53) ने अर्धशतक लगाया। 

सुयश के पांच विकेट से दिल्ली ने मध्य प्रदेश को हराया
आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लेग स्पिनर सुयश शर्मा की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (5/13) की मदद से दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश को सात विकेट से हरा दिया। सुयश का अच्छा साथ इशांत शर्मा (2/29) और हर्षित राणा (2/22) ने दिया जिससे मध्य प्रदेश को नौ विकेट पर 115 रन पर रोक दिया। मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (02) और रजत पाटीदार (07) कुछ खास नहीं कर पाए। जवाब में आयुष बडोनी (44 गेंदों में नाबाद 44 रन) और हिम्मत सिंह (30 गेंदों में नाबाद 27 रन) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी की। दोनों की मदद से टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली के कप्तान यश ढुल अपना खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें