फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI Cricket 51st Anniversary: एकदिवसीय क्रिकट के पूरे हुए 51 साल, आज ही के दिन खेला गया था पहला मैच, इतने ओवर का था मुकाबला

Wed, 05 Jan 2022 04:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ODI Cricket 51st Anniversary: अंग्रेजों द्वारा इजात किया गया क्रिकेट का खेल आज दुनियाभर में तेजी से फ़ैल रहा है। टेस्ट प्रारूप में शुरू हुआ यह खेल आज एकदिवसीय, टी-20 और कई जगह टी-10 फॉर्मेट में भी खेला जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट को जहां इस खेल का सबसे पुराना और रोमांचक प्रारूप बताया जाता है तो वहीं एकदिवसीय प्रारूप फटाफट क्रिकेट में पुराना कहा जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजों द्वारा इजात किया गया क्रिकेट का खेल आज दुनियाभर में तेजी से फ़ैल रहा है। टेस्ट प्रारूप में शुरू हुआ यह खेल आज एकदिवसीय, टी-20 और कई जगह टी-10 फॉर्मेट में भी खेला जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट को जहां इस खेल का सबसे पुराना और रोमांचक प्रारूप बताया जाता है तो वहीं एकदिवसीय प्रारूप फटाफट क्रिकेट में पुराना कहा जाता है। आज इस प्रारूप को शुरू हुए 51 साल पूरे हो गए हैं। 

विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में दुनियाभर में कई रिकार्ड्स और कीर्तिमान बने और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इसमें अपनी पहचान बनाई। लेकिन 5 जनवरी 1971 को खेला गया पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच बेहद यादगार रहा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिकेट इतिहास का पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला किन देशों के बीच, कहां और कैसे खेला गया। 

विज्ञापन

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 
पहला इंटरनेशनल वनडे मैच 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। उस मैच की खास बात यह थी कि यह मैच 40-40 ओवरों का हुआ था।

कौन बना था विजेता?
पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बिल लॉरी ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 190 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंदे शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया था। एडरिच ने तब इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 82 रन बनाए थे।  

कैसे हुई वनडे मैच की शुरुआत
इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के लिए नवंबर 1970 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस सीरीज में 7 मैच खेले जाने थे। ब्रिस्बेन और पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला और दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। 31 दिसंबर 1970 से 5 जनवरी 1971 के बीच तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हुआ। मौजूदा समय में टेस्ट मैच 5 दिन का होता है, लेकिन उस दौरान 6 दिनों का टेस्ट मैच हुआ करता था, इसमें एक दिन 'रेस्ट डे' होता था। इस टेस्ट के आखिरी दिन जब बारिश बंद हुई तो दोनों टीमें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए तैयार हो गईं और इस तरह क्रिकेट का नया फॉर्मेट सामने आया, जिसे एकदिवसीय या वनडे मैच कहा जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें