फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvPAK: केन विलियमसन का चौथा दोहरा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड्स, मुश्किल में पाकिस्तान

Tue, 05 Jan 2021 11:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर @BLACKCAPS
विज्ञापन
केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपना चौथा दोहरा शतक ठोका। 238 रन की पारी के साथ केन ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन भी पूरे किए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले विलियमसन सबसे तेज कीवी बल्लेबाज बन चुके हैं। आज से पहले यह रिकॉर्ड सबसे सफल कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर के नाम था, जिन्होंने 86 मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन विलियमसन ने सिर्फ 83 मुकाबलों में ही सात हजार रन पूरे कर लिए।
विज्ञापन

 

विलियमसन के अलावा हेनरी निकोल्स ने अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया, जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन 659/6 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की। इस तरह पाकिस्तान पर उसके पास 362 रन की  विशाल बढ़त हो गई। अब तीसरे दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर आठ रन बना चुका है। वह न्यूजीलैंड से 354 रन पीछे है और उस पर पारी की हार का खतरना मंडरा रहा है। इससे पहले विलियमसन और निकोल्स ने चौथे विकेट के लिए 369 रन जोड़े हैं जो न्यूजीलैंड की तरफ से किसी भी देश के खिलाफ नया रिकॉर्ड है।
 

विलियमसन ने मंगलवार को ही अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा कर दिया था। विलियमसन ने 123वें रन पर पहुंचते ही टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए। वह रॉस टेलर (7,379) और स्टीफन फ्लेमिंग (7,172) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें