फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 जारी, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Fri, 08 Feb 2019 12:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टी-20 में मिली शर्मनाक हार के बाद 'रोहित ब्रिगेड' पलटवार के लिए तैयार बैठी है। दूसरी ओर मेजबान न्यूजीलैंड भारत को लगातार दूसरी हार देकर टी-20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त लेना चाहेगा।

विज्ञापन


आखिर कैसे-कहां देख पाएंगे आप दूसरे टी-20 का पूरा रोमांच....

दूसरा टी-20 कहां है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कितने बजे शुरू हुआ मैच?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 11:30 बजे शुरू हुआ।

किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?

मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर हो रहा है। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शुभमन गिल, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर।

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कगलेन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सैंटनर, टीम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें