इंजन की बात करें तो इसमें पहले वाला ही 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 91 बीएचपी की पावर और डीजल इंजन 89 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया भी उपलब्ध है।
हाल ही में सेडान गाड़ियों की बिक्री में मारुति सुजुकी सियाज ( Maruti Suzuki Ciaz ) 2,934 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। जबकी सियाज 2018 में इस सूची में नंबर 1 पर काबिज थी। जनवरी 2019 में होंडा सिटी ने कुल 4,855 यूनिट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हुंडई वरना जनवरी में 3,216 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही।