फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: हार के बाद गप्टिल ने पिच को बताया हार का जिम्मेदार, कहा विकेट में हुआ बदलाव

Sun, 26 Jan 2020 08:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत से लगातार दूसरी हार के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने पिच को जिम्मेदार ठहराया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को भारत के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। रविवार को खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम विराट सेना के आगे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फेल रही।

विज्ञापन


हार के बाद न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 33 रन बनाने वाले गप्टिल ने ऑकलैंड की पिच को लेकर कहा, 'हमें लगा कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब पिच लगातार धीमी होती गई। इसमें खेल के आगे बढ़ने के साथ ही बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे टॉप-तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को आखिरी तक टिकना चाहिए था।'

गप्टिल ने कहा, 'पहले मैच की तुलना में यहां पिच थोड़ी धीमी थी, यह थोड़ी अलग विकेट थी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन हमें उसका बचाव करने का प्रयास करना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें