फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 26 Jan 2020 07:29 PM IST
देव कश्यप एएनआई, हैदराबाद
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद को लुंगरहाउस पुलिस थाना सीमा में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने से पहले हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के पास विरोध के लिए पुलिस की अनुमति नहीं थी।

इससे पहले आजाद को सीएए विरोधी-प्रदर्शन के दौरान लोगों को कथित रूप से भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कुछ ही दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें